हापुड़,सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत ततारपुर बाईपास पर काली नदी के निकट मुर्दा मवेशी की आड़ में संचालित मवेशी कुट्टी घर पर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और गांव पटना व मुरादपुर के हजारों ग्रामीणों ने कुट्टी घर पहुंच कर जमकर हंगामा किया और कुट्टी घर का गेट तोड़ डाला। ग्रामीणों के आक्रोश को देख कर अवैध कुट्टी घर में कार्य कर रहे लोग दीवार फांद कर भाग खड़े हुए। सूचना पर भाजपा विधायक, पुलिस व प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों की मांग है कि अवैध कुट्टी घर को तुरंत हटाया जाए।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि काली नदी के पास मांस कारोबारियों ने मुर्दा मवेशी की आड़ में अवैध कुट्टी घर बनाया है जिसकी दीवारें 10-12 फुट ऊंची है और एक मजबूत गेट लगाया गया है। इस अवैध कुट्टी घर में हापुड़ व आस-पास के जनपदों से मवेशी वध हेतु लाए जाते है। मवेशियों का वध करके मीट दूर-दूर सप्लाई किया जाता है। पशुओं के अवैध कटान से प्रदूषण बढ़ रहा है। कुत्ते व जानवर खूंखार हो गए है। हर वक्त चील, गीद्द आदि पक्षी मंडराते रहते है। ग्रामीणों को सांस लेना भी दूभर हो रहा है। ग्रामीण अवैध कुट्टी घर को बंद कराने की मांग कर रहे है।
रविवार की सुबह जब प्रदुषण के कारण सांस लेना भी दूभर हो गया तो गांव पटना व मुरादपुर के हजारों ग्रामीण घरों से निकल कर कुट्टी घर जा पहुंचे। ग्रामीणों के गुस्से को देखकर कर्मचारी दीवार कूद कर भाग खड़े हुए। कुट्टी घर में मवेशियों के अवशेष देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया और उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की और गेट तोड़ डाला। ग्रामीण जे.सी.बी. मशीन भी ले आए।
ग्रमीणों के हंगामा की खबर पर विधायक विजयपाल आढ़ती, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र, उपजिला मैजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, परंतु ग्रामीण कुट्टी घर को हटाने तथा दोषियों के विरुध्द कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
हापुड़: रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 50% छूट:
























