भाजपा को टक्कर देगी आप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सभी निकाय सीटों प्रत्याशी उतारने की घोषणा करके भाजपा को अचम्भे में डाल दिया है।
आप के प्रदेश उपाध्यक्ष सीएम चौहान ने जनपद हापुड़ के कस्बा पिलखुवा में आम सभा करके चुनावी बिगुल बजा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड व चेयरमैन तथा मेयर पद पर आप पार्टी चुनाव लड़ेंगी। चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों से वार्ता की जा रही है, साथ ही जनसमर्थन जुटाया जा रहा है। जनपद हापुड़ की चारों निकायों पिलखुवा, हापुड़, बाबूगढ़ व गढ़मुक्तेश्वर में आप पार्टी चुनाव लड़ेगी और चुनावी रण फतह करेगी। इस मौके पर विनोद सैनी, संगीता, चतर सिंह, दीपक अग्रवाल, आशीष कुमार आदि उपस्थित थे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























