आप प्रवक्ता सीएम चौहान ने सरकार पर वोट काटने की राजनीति का लगाया आरोप










हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सीएम चौहान ने रविवार को कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने SIR (एसआईआर) और UGC (यूजीसी) से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी, साथ ही वर्तमान सरकार पर मतदाताओं के अधिकार छीनने का आरोप लगाया। सीएम चौहान ने कहा कि जहाँ भी चुनाव या वोटिंग की प्रक्रिया होती है। वहाँ सरकार योजनाबद्ध तरीके से वोट काटने का काम करती है​। विपक्ष के मजबूत क्षेत्रों में मतदाताओं को घुसपैठिया’ बताकर उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। ​यह जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और हार के डर से उठाया गया कदम है​। एसआईआर और यूजीसी के मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा और विकास से जुड़े इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी पारदर्शिता का अभाव दिख रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार इन संस्थानों में राजनीतिक हस्तक्षेप बंद करे और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करे। सरकार विकास की बात करने के बजाय विपक्षी वोटरों को टारगेट करने में जुटी है। जहाँ सरकार को लगता है कि जनता उनके खिलाफ है, वहाँ ‘घुसपैठिया’ शब्द का इस्तेमाल कर लोगों को उनके मताधिकार से वंचित किया जा रहा है।







  • Related Posts

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद से सांसद अतुल गर्ग ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित बड़ौदा हाउस, नॉर्दर्न रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा से मुलाक़ात…

    Read more

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया। जब अपने बेटे की मौत के सदमे से जूझ रही…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    पिलखुवा: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

    पिलखुवा: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

    तिथि व्रत पर्व पत्रिका निर्माण पर भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा का मंथन जारी

    तिथि व्रत पर्व पत्रिका निर्माण पर भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा का मंथन जारी

    हापुड़ के बिजली फीडरों पर डबल केबल व्यवस्था लागू करें

    हापुड़ के बिजली फीडरों पर डबल केबल व्यवस्था लागू करें

    हापुड़ नगर पालिका पहुंची जीएसटी की एसआईबी की टीम

    हापुड़ नगर पालिका पहुंची जीएसटी की एसआईबी की टीम
    error: Content is protected !!