
👁 64 views Views
सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ौतरी के खिलाफ आप का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आम आदमी पार्टी ने शनिवार को सिलेंडर के दामों में हुई बढौत्तरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। हापुड़ नगर पालिका परिसर के परिषद में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर प्रदर्शन किया और अपनी मांग के समर्थन में ज्ञापन सौंपा।
गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लम्बी-लम्बी कतारों का मुद्दा आम आदमी पार्टी ने जोर शोर से उठाया। साथ ही सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ौतरी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। नगर पालिका परिषद में एकत्र हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन सौंपा।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





























