हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दिल्ली में सत्तागढ़ आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यो में केंद्र सरकार कथित हस्तक्षेप के विरोध में आप पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हापुड़ में विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के हस्तक्षेप को रोकने की मांग को एक ज्ञापन दिया। यह ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित है।आप पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र त्यागी के नेतृत्व में सीएम चौहान, ऋषिपाल सैनी, मयंक सोलंकी, सीमा सागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए गुरुवार को पुरानी कलैक्ट्रेट पहुंचे। उन्होनें बताया कि दिल्ली में निर्वाचित आम आदमी पार्टी की सरकार है जिसके मुख्य मंत्री अरविनद केजरीवाल है। केंद्र सरकार अप्रत्यक्ष रुप से आप पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यन्वित करने में बाधा पहुंचा रही है। आप की मांग है कि सरकार के कार्यो में केंद्र सरकार अनाववश्यक रुकावट न डाले और न ही अतिक्रमण करें। आप पदाधिकारियों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन नायब तहसीलदार पुष्पा कर देव को दिया।




























