हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आम आदमी पार्टी हापुड़ के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रविवार को बुलडोजर के खिलाफ हुंकार भरी और नगर पालिका परिषद हापुड़ परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपा और बुलडोजर आहुति यज्ञ किया। आम आदमी पार्टी ने इस दौरान सरकार को जमकर कोसा और निशाना साधते हुए कहा कि कानपुर में गरीब की झोपड़ी उजाड़ने वाले बुलडोजर का वह विरोध करते हैं जिसके चलते उन्होंने पूरे प्रदेश में आहूती यज्ञ का आयोजन कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
बता दे एक कानपुर अग्निकांड के दौरान हुई मां बेटी की मौत के मामले में आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर आई है जिसने प्रदेश सरकार के खिलाफ रविवार को हापुड़ की नगर पालिका परिषद के परिसर में विरोध व प्रदर्शन किया और सरकार पर जमकर निशाना साधा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हवन करते हुए बुलडोजर को हवन कुंड में डालकर उसकी आहुति दी।कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिनके ऊपर बुलडोजर चलना चाहिए उन पर बुलडोजर नहीं चलता। ऐसे में एक गरीब परिवार पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई को वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र त्यागी, जिला प्रभारी डॉ नरेंद्र सोलंकी, मयंक सोलंकी, सीमा सागर, आकिल, ऋषि पाल सैनी, गुलबहार, सागर मुरलीवाल आदि उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल मैदान में





























