
ट्रेन से गिरकर बिहार निवासी युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वाहिद पुत्र नईमुद्दीन निवासी अररिया बिहार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार की शाम का है। जब बक्सर के ग्रामीणों ने रेलवे लाइन पर युवक को घायल अवस्था में देखा। मामले की सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। होश आने पर घायल ने अपना नाम वाहिद बताया। हालांकि उपचार के दौरान रात के समय वाहिद ने दम तोड़ दिया। परिजनों को मामले से अवगत कराया गया है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

































