
बाजार में स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, गिरफ्तारी के बाद मांगी माफी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में महिलाओं के सामने बाजार में साइकिल से स्टंट बाजी करना युवक को भारी पड़ गया। इसके बाद जैसे ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो वह हाथ जोड़कर, कान पकड़कर माफी मांगता हुआ नजर आया।
दरअसल महिलाओं के सामने कस्बा धौलाना में एक युवक साइकिल पर सवार होकर स्टंट बाजी कर रहा था जिससे लोगों परेशानी हुई। मामले की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई जिसने कार्रवाई करते हुए स्टंटबाज को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस के सामने स्टंट बाज हाथ जोड़कर, कान पकड़कर माफी मांगता हुआ दिखाई दिया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी
































