
एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने के आरोप मे हापुड नगर पुलिस ने तीन युवको को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी व पोस्ट करने वालो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक युवक के साथ मारपीट करने के वायरल वीड़ियो पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी हापुड के मौहल्ला आदर्श नगर के अमित उर्फ जो-जो,बॉबी तथा विशला उर्फ शूटर है।पुलिस ने तीनो को जेल भेज दिया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























