
सिकंदरपुर काकोड़ी में हाईटेंशन लाइन टूटने से युवक घायल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर काकोड़ी में सोमवार की सुबह एक युवक पर हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक महिला मौके से गुजर रही थी जो बाल-बाल बच गई। इस हादसे के दौरान युवक घायल हो गया। स्थानीय लोग एकत्र हुए जिन्होंने इस घटना का विरोध किया।
गांव निवासी छत्रपाल सिंह उर्फ गुड्डू ने बताया कि 20 वर्ष पहले आबादी से जंगल को विद्युत लाइन दी गई थी जो पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुकी है और अक्सर टूट जाती है। चार दिन पहले भी एक कुत्ता जर्जर लाइन की चपेट में आ गया था। सोमवार को सोनू पुत्र सतपाल सिंह जंगल जा रहा था कि तभी हाइटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया जिसकी वजह से वह घायल हो गया। महिला सावित्री इस दौरान तारों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। क्षेत्रवासियों ने टीम से तारों को दुरुस्त करने की मांग की है।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867































