
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की रामपुर रोड अलीनगर मोहल्ले में बुधवार की शाम पारिवारिक रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटा। बताया जा रहा है कि इस दौरान पथराव भी हुआ। हमले में व्यक्ति घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अलीपुर निवासी मारूफ ने बताया कि 6 दिसंबर की शाम वह अपने घेर में भैंसों का दूध निकल रहा था। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर उसका भाई खालिद, कासिम, बिलाल, शानू, भूरा और गुड्डू मौके पर आए। आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली गलौज किया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीड़ित पर हमला कर दिया। इसके बाद पीड़ित सड़क की तरफ भागा तो आरोपियों ने उस पर पत्थराव कर दिया। सर में ईट लगने की वजह से वह लहूलुहान हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़ित के स्वजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में युवक को भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।



























