
हापुड़, सीमन/मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव इकलेडी में शनिवार की शाम मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने बताया कि आधा दर्जन लोगों ने उस पर हमला किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि गांव निवासी बेगराज पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है जो खून से लहुलूहान हो गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































