हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के मुबारकपुर गांव के पास करीब दो महीने पहले ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहे 35 वर्षीय कुंवरपाल पर सांडों के झुंड ने हमला कर दिया था। उस दौरान वह गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन गुरुवार को कुंवर पाल ने दम तोड़ दिया जिससे परिवार में कोहराम मचा है।

कुंवर पाल पुत्र जगपाल सिंह निवासी मुबारकपुर सलामतपुर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। 25 जनवरी को वह ड्यूटी खत्म कर अपने गांव लौट रहा था रात को करीब 9:30 बजे के आसपास है मुबारकपुर गांव के कट के पास पहुंचा तो रास्ते में सांडों का झुंड सड़क को घेरे हुआ था। तभी सांडों ने अचानक कुंवर पाल को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि पिछले दो महीने से वह कोमा में था।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261




























