
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की नवीन मंडी के पास एक बाइक सवार व्यक्ति अपनी जान को जोखिम में डालकर यात्रा करता हुआ दिखाई दिया जिसने सड़क पर दौड़ती बाइक पर रखी घास की गठिया पर बैठकर अपनी जान को जोखिम में डाल दिया। मामले से जुड़ी वीडियो वायरल हो रही है जिसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
नवीन मंडी के पास की यह तस्वीर अपने आप में चिंताजनक है। एक तरफ पुलिस-प्रशासन लगातार सभी से जानलेवा यात्रा न करने की अपील कर रहा है तो वहीं कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं। ताजी तस्वीर हापुड़ की नवीन मंडी के पास से सामने आई है जहां एक व्यक्ति बाइक लेकर जा रहा था जिसके पीछे घास की गठिया रखी हुई थी। गठिया के ऊपर बैठकर युवक यात्रा कर रहा था और अपनी जान को जोखिम में डाल रहा था। जरा सा संतुलन बिगड़ने पर जान भी जा सकती है। ऐसे में लोगों को नियमों का पालन कर यात्रा करनी चाहिए।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867





























