
ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया साइकिल सवार युवक
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के रेलवे फाटक संख्या-74 पर ट्रैक पार करते समय एक साइकिल सवार युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस तथा आरपीएफ मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान का प्रयास शुरू किया। इस दौरान शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
मामला मंगलवार की रात का है जब साइकिल सवार एक युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर हापुड़ पुलिस तथा आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार, एसआई अनिल कुमार तेवतिया मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।
फेस्टिव सीजन में रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बाजार से खरीदें लेटेस्ट कलेक्शन: 9927870069





























