
जनपद हापुड़ निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मेरठ पुलिस ने शव पीएम को भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलोनी के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसके ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की। मेरठ पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के सलोनी गांव के रहने वाले गुलवीर सिंह ने बताया कि उनके बेटे प्रिंस पूनिया की शादी 14 दिसंबर 2024 को गाजियाबाद के भोजपुर गांव के रहने वाली एक लड़की के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बहू गांव में रहने की जिद करने लगी जिसके कारण आए दिन झगड़ा होने लगा। परेशान होकर प्रिंस अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में किराए के मकान में रहने लगा।
आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रिंस की पिटाई की और जहर पिलाकर उसे मेरठ के फफूंडा के जंगलों में फेंक दिया। परिवार ने तुरंत वहां पहुंचकर प्रिंस को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मेरठ पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























