
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुदाफरा गेट के पास बाइक और बग्गी की भिड़ंत हो गई जिसमें 30 वर्षीय दीपांशु सहवाग उर्फ बिट्टू निवासी गांव श्यामपुर जट्ट की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने पर पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बुधवार को नम आँखों के साथ दीपांशु सहवाग का अंतिम संस्कार किया गया।
मंगलवार की शाम को दीपांशु सहवाग अपने साथी निशांत के साथ गांव लौटी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे से ही वह मुदाफरा गेट के पास पहुंचे तो बाइक की बुग्गी से भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद चिकित्सकों ने दीपांशु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार की रात परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया जिसके बाद मृत का अंतिम संस्कार किया गया।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926































