
पानी की टंकी पर चढ़कर युवक ने किया हंगामा, पुलिस ने नीचे उतारा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
गांव खेड़ा निवासी रोहित बुधवार की दोपहर धौलाना तहसील परिसर में पहुंचा और पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा करने लगा। लोगों ने उसे नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास किया लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। हाई वोल्टेज ड्रामा करीब आधे घंटे तक चला। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर युवक को नीचे उतारा जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
Mutual Fund SIP व Stock Market में इन्वेस्टमेंट सर्विस के लिए संपर्क करें:
Rishabh Verma
☎️ 9720669699
Add:- Arjun Nagar Delhi Road Hapur























