
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने ऑनलाइन गेमिंग एप के लालच में आकर 25 लाख रुपए गंवा दिए। बताया जा रहा है कि पीड़ित के पिता ने जमीन बेचकर बेटे के खाते में 22 लाख रुपए ट्रांसफर कराए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव चाकसेनपुर निवासी अजय ने 7 जुलाई 2025 को सोशल मीडिया पर एक गेमिंग एप का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में पैसे लगाओ और कमाओ का लालच दिया। लालच में आकर पीड़ित ने शुरुआत में ₹3,000 से शुरुआत की और वह हार गया। इसके बाद युवक को खेल का चस्का लग गया और धीरे-धीरे वह पैसे हारता गया। वह रिश्तेदारों से भी रुपए उधार लेने लगा। बताया जा रहा है कि अजय के पिता ने हाल ही में जमीन बेची थी जिससे उसके खाते में पिता ने 22 लाख रुपए डलवाए थे। पीड़ित ने सारा पैसा गेमिंग एप में डाल दिया। इस दौरान पीड़ित ने 12 लाख रुपए जीते भी थे लेकिन लालच में आकर उसने वह रुपए भी गंवा दिए। सच्चाई का पता चलने पर वह पुलिस के पास पहुंचा और मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216































