
जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी के कारण युवक को बचा लिया जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है। मामले की जांच जारी है।
मेरठ जनपद के थाना किठौर क्षेत्र के गांव भडोली निवासी शिवम ने गांव रसूलपुर नानपुर के जंगल में चूहे मारने की दवा खाली थी जिसकी कुछ लोगों से झड़प हो गई। युवक को झगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक के मुंह में कुछ दबा हुआ है। जब उसने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद पुलिस ने समय गंवाए बिना ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे उपचार दिया। फिलहाल युवक की हालात नियंत्रण में है।
#EHapurNews
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288

























