
गंगा मेला में तमंचा लेकर पहुंचा युवक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़ गंगा मेला में नोएडा का एक युवक तमंचा लेकर पहुंचा, परंतु पुलिस की नजर से वह बच नहीं सका।
पुलिस ने बताया कि आरोपी नोएडा का अनुज है, जिसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह मेले में किसी से मिलने आया था।
पुलिस ने गढ़ गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु चेकिंग व्यवस्था में वृद्धि की है और पुलिस जगह-जगह संदिग्धों की चेकिंग कर रही है।
“मिठास द पेठा शॉप” आपके लिए लेकर आए हैं 25 से अधिक पेठे की वैरायटी: 9720932379, 9456458713































