
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के स्याना रेलवे फाटक के पास शुक्रवार की तड़के करीब 5:30 बजे एक युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कटकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों की पहचान बहादुरगढ़ क्षेत्र के कठीरा जाफराबाद निवासी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार की तड़के का है जब एक युवक और एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
































