
आशिक के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रही थी महिला, पत्नी ने पकड़ा तो प्रेमी ने धमकाया
जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी पर जान से मारने की धमकी देने और गाली गलौज का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़ित ने बताया कि 14 दिसंबर की रात करीब 11:15 बजे उसकी पत्नी मेरठ जनपद के बाद हसनपुर गांव निवासी पप्पू नामक युवक से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी जब पति ने देखा तो पत्नी को बातचीत करने से मना कर दिया जिसके बाद आरोपी पप्पू डॉक्टर ने पीड़ित के मोबाइल पर फोन कर उसे धमकाया और गाली-,गलौज शुरू कर दी जिससे पीड़ित भयभीत है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























