
👁 0 views Views
एंबुलेंस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/):गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में एक बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर में तैनात आशा बीरवाला ने बताया कि प्रदीप की पत्नी वासु को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद एंबुलेंस को मामले से अवगत कराया गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस गर्भवती महिला को लेकर सरकारी अस्पताल के लिए रवाना हुई कि रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा तेज होने पर उसका एंबुलेंस में ही प्रसव कराया गया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस दौरान महिला ने बच्ची को जन्म दिया।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं ‘अमूल बटर मसाला डोसा’ मात्र ₹100 में: 7017570838, 7668606012




























