
हापुड़ रेलवे स्टेशन का किया विंडो निरीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को डीआरएम ने विंडो निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश भी दिए। हालांकि उनकी स्पेशल ट्रेन हापुड़ रेलवे स्टेशन पर करीब तीन मिनट ही रुकी।
डीआरएम अपनी स्पेशल ट्रेन से खुर्जा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने जा रहे थे। उनकी ट्रेन हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भी रुकी। उन्होंने अपनी ट्रेन से ही रेलवे स्टेशन का विंडो निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन पर आने की सूचना पर अधिकारी अलर्ट पर रहे। आपको बता दें कि डीआरएम संग्रह मौर्य ने हापुड़ रेलवे स्टेशन का पद पर रहते हुए निरीक्षण किया जिसके बाद उन्हें खुर्जा में मालगाड़ी व पैसेंजर ट्रेन आमने-सामने आने के मामले में पद से हटा दिया गया और उनकी जगह राजकुमार सिंह को डीआरएम बनाया गया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































