
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के करनपुर जट्ट में बाइक निकालने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान एक व्यक्ति हथियार लेकर सड़क पर आ गया जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बन गई। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। थाना प्रभारी धौलाना देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
मामला शनिवार की सुबह का है जब बाइक निकालने को लेकर दो पक्षों में बहस छिड़ गई जिसने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति हाथ में हथियार लेकर सड़क पर आ गया। इस मारपीट के दौरान एक युवक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)





























