हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अपने झुंड से बिछड़ी और आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार की दिलारी बनी मिंकी अब इस दुनिया से चली गई। मिंकी की मौत के बाद नरेंद्र कुमार का परिवार बेहद आहत है। उनका कहना है कि मिंकी सिर्फ एक जानवर ही नहीं बल्कि परिवार का एक हिस्सा भी थी जिसके जाने से गहरा दुख है।
बता दें कि इसी वर्ष जून के महीने में मिंकी बंदरों के झुंड से बिछड़ गई थी। चिलचिलाती गर्मी में आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार के परिवार ने बिछड़ी बंदरियों को खाना-पानी दिया जिसके बाद वह उनके साथ ही रहने लगी। परिवार ने बंदरिया का नाम मिंकी रखा। धीरे-धीरे मिंकी के साथ घुल मिल गई और उसकी दोस्ती घर में पालतू कुत्ते से भी हो गई। इंस्पेक्टर की मां ने मिंकी के लिए कई ड्रेस भी बनाई। जब भी नरेंद्र ड्यूटी कर घर जाते तो मिंकी उनके हाथों से खाना खाती। बुधवार को मिंकी की तबीयत बिगड़ गई। नरेंद्र उसे पशु चिकित्सकों के पास भी ले गए लेकिन बेजुबान जानवर की गुरुवार की सुबह मौत हो गई जिसके बाद उसका विधि-विधान के साथ हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास दफनाया दिया। मिंकी की मौत से परिवार में गम का माहौल है।

B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31





























