श्री संकट हरण हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री संकट हरण हनुमान मंदिर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया जहां पवन पुत्र के साथ-साथ भक्तों ने लड्डू गोपाल, राधा कृष्ण, राम दरबार, शिव परिवार, आदि के दर्शन किए। इस अवसर पर झूले पर बैठे नन्हे राधा-कृष्ण, नन्हे कान्हा के साथ श्रद्धालुओं ने सेल्फी भी ली और अपनी आस्था का परिचय दिया। भजनों पर भक्त जमकर थिरके जिन्हें मिश्री, माखन, फल आदि का प्रसाद वितरित किया।
राम भक्त संजीव अग्रवाल ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर को गुब्बारों, फूलों, विशेष लाइटिंग से सजाया गया। आस्था के गलियारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े जिन्होंने लड्डू गोपाल को झूला झुलाया और प्रसाद ग्रहण किया।
मान्यता है कि जो भी भगवान से सच्चे दिल से कुछ मांगता है। भगवान उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं। ऐसे में देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार दिखाई दी। जय श्री राम के उद्घोष और राधे-राधे के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर व मंदिर के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रही। मंदिर के मुख्य पुजारी अचार्य मिलन शास्त्री ने श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365








  • Related Posts

    खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है

    🔊 Listen to this खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक खुला नाला हादसे…

    Read more

    हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज

    🔊 Listen to this हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुफ्त इलाज योजना का लागू आयुष्मान कार्ड धारक उठा रहे हैं…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है

    खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है

    हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज

    हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज

    हापुड़ का अटल गौरव पार्क बना प्रेमी युगल की मनोरंजन स्थली

    हापुड़ का अटल गौरव पार्क बना प्रेमी युगल की मनोरंजन स्थली

    त्रिवेणी गंज में दाम हुए पौने दो लाख रुपए गज

    त्रिवेणी गंज में दाम हुए पौने दो लाख रुपए गज

    कांग्रेस के 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव में शामिल होंगे हापुड के कांग्रेसजन

    कांग्रेस के 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव में शामिल होंगे हापुड के कांग्रेसजन

    हापुड़ सहित सभी जनपदों में 20-21 फरवरी को लगेगा परिवहन मेला

    हापुड़ सहित सभी जनपदों में 20-21 फरवरी को लगेगा परिवहन मेला
    error: Content is protected !!