हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला पटेल नगर में बुधवार की रात पहुंचे उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व जल्द शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक का जोरदार स्वागत किया गया. फूल माला पहनाकर डॉ एस के गुप्ता, डॉक्टर शिशिर गुप्ता ने अशोक चुग के आवास पर मंत्री का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया. पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पटेल नगर पहुंचे वित्त मंत्री व जल राज्य मंत्री ने लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया. संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है जो हर वर्ग के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है. इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को गिनाया. इस अवसर पर पुनीत गोयल, गोविंद अग्रवाल, नितिन चुग, राजन चुग आदि उपस्थित रहे. बता दें कि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बुधवार की रात बुलंदशहर से हापुड़ होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो गए.
































