👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के रिक्की मनोठिया ने कबड्डी प्रतियोगिता में परचम लहराया है जिसके बाद हापुड़ पहुंचे रिक्की का जोरदार स्वागत किया गया। हरियाणा के रोहतक में आयोजित जस्ट कबड्डी प्रतियोगिता में हापुड़ के गांव बदनोली निवासी खिलाड़ी रिक्की ने बाजी मारी है। विजेता टीम का हिस्सा रहने पर रिकी को पुरस्कृत किया गया। परचम लहराने के बाद गांव वापस लौटने पर खिलाड़ी का गांव वालों ने जोरदार स्वागत किया। ढोल नगाड़े पर ग्रामीण जमकर थिरके। इस दौरान प्रिंस, पवन वाल्मीकि, सुभाष चंद्रा आदि मौजूद रहे।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588




























