हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के सरकार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने रविवार को हापुड़ में कहा कि प्रदेश पूर्ण बहुमत वाली सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं की लगन व मेहनत तथा समाज के सभी वर्गों से मिले सहयोग का एक संयुक्त परिणाम है। प्रदेश का मतदाता इस बात को पूरी तरह समझ चुका है कि वे योगी राज में ही सुरक्षित है।
हापुड़ पहुंचे यूपी के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप का भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अंबेडबर चौराहे पर बाबा बी आर अम्बेडकर की प्रतिमा पर नमन कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। रविवार को हापुड़ पहुंचे नरेंद्र कश्यप का भाजपाईयों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमेश राणा, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, आदि भाजपाई उपस्थित रहे। इस दौरान नरेंद्र कश्यप ने कहा कि एम एल सी चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर विजयी होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार सुदृढ़ कानून व्यवस्था, गुंडा व माफिया राज समाप्त करने तथा भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए कृत संकल्प है। केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए है।




























