
हापुड में निकली मतदाता जागरूक रैली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को एनसीसी व स्कूली छात्र-छात्रओं ने मतदान जागरूक रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया कि वे मतदान अवश्य करें, यह लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जरूरी है।
हापुड़ के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा एन सी०सी० कैडेट्स रविवार की सुबह हापुड़ कलैक्ट्रेट पर एकत्र हुए, जहां सीडीओ हिमांशु गौतम व अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने मतदान जागरूक रैली को हरी झंडी दिखाई। यह रेली नगर के मुख्य मार्गो तथा चौराहों से होते हुए एस०एस० वी० इन्टर कालेज पर समाप्त हुई। रैली में शामिल स्कूली बच्चे मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करते हुए चल रहे थे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068



























