
धौलाना में सब्जी विक्रेता के खोखे में लगी आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कस्बा धौलाना में शनिवार की तड़के सब्जी विक्रेता के खोखे में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग के तांडव के आगे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई और दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के पश्चात समय रहते आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि सब्जी विक्रेता का काफी नुकसान हो गया है। सब्जी विक्रेता की दुकान में अदरक, लहसुन, आलू, प्याज आदि सब्जियां रखी हुई थी।
किन्हीं कारणों से शनिवार की तड़के खोखे में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। दुकान मालिक जानू ने बताया कि सब्जियों का पूरा स्टॉक जलकर राख हो गया।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241































