
मीना मंच के सुगम कर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
हापुड सीमन (ehapurnews.com): समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के तहत मंगलवार को सेल्फ एस्टीम तथा मीना मंच पावर एंजेल सशक्तिकरण हेतु मीना मंच के सुगमकर्ताओं का दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्र धौलाना पर शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ संदर्भ दाता शानू खन्ना ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण वह दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने सुगम कर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं के शैक्षणिक सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता विकास, जीवन कौशल तथा आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। संदर्भ दाता प्रतिष्ठा व शानू खन्ना ने मीना मंच की भूमिका, बालिकाओं के अधिकार, लैंगिक समानता, आत्मरक्षा, संवाद कौशल एवं सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।
कार्यक्रम में सहभागियों को समूह कार्य, गतिविधि आधारित अधिगम एवं अनुभव साझा करने का अवसर भी प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी कंपोजिट, उच्च प्राथमिक विद्यालयों व के.जी.बी.पी. के सुगमकर्ता शामिल थे।
रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर



























