
पोटाश से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर तालाब में पलटा, पानी में डूबे चालक व परिचालक को ग्रामीणों ने बचाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर में बुधवार की देर शाम एक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तालाब में पलट गया। इस दौरान ग्रामीणों की सतर्कता से ट्रक चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए जिन्हें मामूली चोटे आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार गढ़ स्याना रोड पर हुए गहरे गडढो को बचाने के कारण पोटाश से भरा केंटर अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक और परिचालक पानी में डूब गए लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस और तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान कैंटर चालक सत्तू निवासी हाथरस और परिचालक शंकर चोटिल हो गए जो मेरठ से पोटाश लोड कर हाथरस जा रहे थे। जैसे ही कैंटर बहादुरगढ़ क्षेत्र के गढ़-स्याना मार्ग पर गांव सदरपुर के पास पहुंचा तो तालाब में कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान चीख-पुकार मच गई जिसके बाद ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए दोनों को बाहर निकाला और पुलिस को मामले से अवगत कराया।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020























