
प्लाईवुड से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात के सामने सर्विस रोड पर आश्रम के पास 14 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। हालांकि 14 टायरा ट्रक में लदा प्लाईवुड का सामान क्षतिग्रस्त हो गया जिससे लाखों का नुकसान हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में सवार चालक का हाल जाना और क्रेन आदि की मदद से ट्रक को हटाया।
मामला बुधवार का है जब फरगट सिंह प्लाईवुड से लदा 14 टायरा ट्रक लेकर जमुना नगर से अलीगढ़ जा रहे थे। कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित थी। जैसे ही वह देहात थाने के सामने आश्रम के पास पहुंचे तो ट्रक से उन्होंने नियंत्रण खो दिया जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान लाखों का माल क्षतिग्रस्त हो गया।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926





























