हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के कुचेसर चोपला पर स्थित रेलवे फाटक पर रोड़ी से भरा एक ट्रक बीचो-बीच खराब हो गया जिससे करीब चार ट्रेनें प्रभावित हो गई और यात्रियों को परेशान होना पड़ा. किसी तरह ट्रक क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया और यात्रियों ने राहत की सांस ली.
रोड़ी से भरा एक ट्रक हापुड़ से किठौर की ओर जा रहा था. जैसे ही ट्रक कुचेसर चोपला रेलवे फाटक दिल्ली-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर पहुंचा तो अचानक बीचो-बीच खराब हो गया. इसकी जानकारी गेटमैन ने स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों को दी जिससे रेलवे विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाया गया जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ. बता दें कि करीब 1 घंटे तक रेलवे यातायात बाधित रहा.
इस दौरान वहां से गुजरने वाली चार ट्रेनें प्रभावित रही जिसमें लखनऊ से दिल्ली के बीच अप डाउन गुजर रही राजधानी एक्सप्रेस, दिल्ली से लखनऊ जा रही डबल डेकर ट्रेन और दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रही है अवध असम एक्सप्रेस बाधित हो गई.






























