
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बाईपास पर सबली वाले कट के पास शनिवार की सुबह बोरियों से लदी ट्रॉली ले जा रहा ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाईवे से उतर गया जिससे चीख पुकार मच गई और यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सूचना पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संभाला।
मामला शनिवार का बताया जा रहा है जब एक ट्रॉली में कट्टे लादकर एक ट्रैक्टर जैसे ही सबली कट के पास पहुंचा तो अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया जिसके बाद ट्रैक्टर हाईवे से उतरकर दूसरी ओर पहुंच गया और ट्रैक्टर फुटपाथ पर चढ़कर नीचे गिर गया। इस दौरान ट्रॉली हाईवे पर लटक गई और सभी कट्टे जमीन पर बिखर गए।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601





























