हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सिद्ध पीठ मां चंडी महारानी को भक्तों ने रविवार की सुबह शरबत के साथ दूध की धार लगाई। हापुड़ के बुर्ज मौहल्ला में स्थित त्यागी की चौपाल के भूमिया मंदिर से यह दूध की धार शुरु की गई जो कि मेरठ गेट चौकी से होते हुए चंडी मंदिर पहुंची। मंदिर में भक्तों ने मां का दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर श्रंगार किया और मां को मेवा का भोग लगाया गया और अनार की बलि चढ़ाई गई जिसके बाद भक्तों ने दूध की धार के साथ श्री चंदिर की परिक्रमा की और मां से दुनिया को कोरोना मुक्त और गर्मी से राहत दिलाने की प्रार्थना की। इसके बाद प्रसादी का आयोजन किया गया।
मोहित त्यागी ने बताया उनके पूर्वज कई वर्षों से बारिश और सभी की सुरक्षा के लिए मां चंडी महारानी को दूध की धार लगाते आ रहे हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी चली ये रीत एक त्योहार के रुप में मनाई जाती है जिसमें श्रद्धा भाव के साथ मां को दूध की धार लगाई जाती है और फिर भोग लगाया जाता है।
रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे बुर्ज मौहल्ला में स्थित भूमिया के मंदिर में मोहित त्यागी और सचिन त्यागी ने पूजा की और भगवान का आशीर्वाद लिया। यहां के लोगों का मानना है कि भूमिया मंदिर में हापुड़ के कोतवाली बैठे हैं जो सभी की रक्षा कर रहे हैं।
दूध के साथ गंगाजल, गुड़ और शक्कर से बने शरबत की भी धार लगाई गई। रास्ते में खड़े भक्तों ने भी अपना सहयोग दिया। सचिन त्यागी ने बताया मां सभी की रक्षा और सुरक्षा करती हैं इसीलिए यह दूध की धार लगाई जाती है।
कोतवाल भूमिया से दूध और शरबत की धार शुरु की गई। जयकारों के साथ माहौल भक्तिमय रंग में रंग गया। भक्त दूध की धार के साथ चंडी मंदिर पहुंचे और मां को दूध की धार लगाई। मां को दूध की धार लगती देख मंदिर में मौजूद भक्तों ने खुदको भाग्यशाली महसूस किया। दूध की धार के साथ शरबत की धार लगाकर मां का घी, दूध, दही और शहद के साथ स्नान कराया गया जिसके बाद मां चंडी महारानी का विशेष श्रंगार कर मां को भोग लगाया गया और अनार की बलि चढाई गई। इसके बाद मां चंडी से भक्तों ने दूध की धार शुरु कर मंदिर की परीक्रमा की और मां का दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान मोहित त्यागी, सचिन त्यागी, शेखर त्यागी, मुकेश त्यागी, निखिल त्यागी, राहुल त्यागी और तरुण त्यागी ने मां का दुग्धाभिषेक किया जबकि मंदिर की ओर से आनंद कुमार गुप्ता और पुजारी राजेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हापुड़: रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 50% छूट:
























