
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में शनिवार को अज्ञात वाहन ने तीन वर्षीय मासूम को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ के रहने वाले अरशद ने बताया कि उसकी तीन साल की बेटी रुकैया घर के बाहर खड़ी थी। तभी अज्ञात व्यक्ति ने उसे टक्कर मार दी। इस दौरान बेटी जमीन पर गिरकर गंभीर से घायल हो गई जिसे नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे हापुड़ के लिए रेफर कर दिया जिनका उपचार अब गाजियाबाद में चल रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
डिज़ाइनर ज्वेलरी खरीदने व किराए पर लेने के लिए संपर्क करें: 9760901425, 9084084813
























