
मध्य प्रदेश से बहला-फुसलाकर लाई गई किशोरी हापुड़ रेलवे स्टेशन पर बरामद
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को समय करीब 12:50 बजे प्लेटफॉर्म ड्यूटी स्टाफ लेडी कांस्टेबल सरिता व गोल्डन को एक नाबालिक लड़की प्लेटफार्म पर सहमी सहमी डरी हुई नजर आई उससे बातचीत की गई तो उसने बताया कि उसके रिश्तेदार के द्वारा बहलाने-फुसलाने पर तीन-चार महीने पहले बस से इलाहाबाद चली गई तो इलाहाबाद से गोरखपुर तथा बलरामपुर होते हुए हापुड़ में पैसे के लेनदेन के द्वारा उसकी मर्जी के विरुद्ध करा दी गई है वह वहां नहीं रहना चाहती है। अपने मम्मी के पापा के पास रहना चाहती है।
इस पर उसके पिता से मोबाइल पर बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लड़की को बहलाकर फुसलाकर ले जाने के कारण जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश में एफआईआर दर्ज कर रखी है। बाद संबंधित SHO तथा जांच अधिकारी मोबाइल पर वार्ता कर FIR की पुष्टि हुई तत्पश्चात जांच अधिकारी द्वारा FIR अंतर्गत धारा 137(2) BNS सरकार बनाम अज्ञात की प्रतिलिपि व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराई गई तथा उसकी जांच उनके द्वारा की जा रही है। इस संबंध में उपरोक्त नाबालिग किशोरी का मेडिकल कराकर अग्रिम कार्यवाही हेतु One Stop centre हापुड़ में दाखिल कराया गया।
हापुड़: दीवान स्कूल के सामने खुल गया है HOME BOSS HARDWARE होलसेल दाम पर खरीदें सामान 9568911464






























