
बंदरों से बचने के दौरान छत से गिरी किशोरी, गंभीर रूप से घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में बंदरों के हमले से बचने के दौरान एक किशोरी अपने मकान की छत से गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया जिसका उपचार जारी है।
क्षेत्र में आवारा कुत्तों व बंदरों का जबरदस्त आतंक है। गांव देहरा में शुक्रवार की दोपहर कक्षा 10 की छात्रा 16 वर्षीय सना किसी काम से अपने घर की छत पर गई थी। तभी बंदरों के झुंड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के दौरान सना छत से गिर गई। इस दौरान गर्दन समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है। शोर सुनकर किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं ‘अमूल बटर मसाला डोसा’ मात्र ₹100 में: 7017570838, 7668606012
























