
👁 0 views Views
राशन वितरण में घपले की जांच के लिए टीम गठित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव ददायरा के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर राशन वितरण में घपले का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने अपने आरोपों के समर्थन में कई दस्तावेज प्रस्तुत किए। इसके बाद जिलाधिकारी ने मामले में जांच का आश्वासन दिया और तीन अधिकारियों की एक टीम गठित की है।
ग्रामीण धर्मेंद्र शर्मा और सुंदर सिंह ने बताया कि गांव सचिव और राशन डीलर मिलकर गरीबों का हक डकार रहे हैं। राशन में धोखाधड़ी कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























