
नियमों का उल्लंघन करने पर टाटा सफारी का 28 हजार रुपए का चालान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में गुरुवार को एक टाटा सफारी गाड़ी ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया। गाड़ी के दोनों ओर लोग लटके हुए हैं। गाड़ी की छत पर वर्दी पहने एक व्यक्ति बैठा हुआ है। गाड़ी पर तिरंगे के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के पोस्टर भी चस्पा है। क्षेत्र में हूटर बजाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है और गाड़ी का 28,000 रुपए का चालान काटा है।
युवक को गाड़ी की छत पर बैठा दिया और दोनों ओर लोग गाड़ी की खिड़की पर लटक गए। बताया जा रहा है कि उस दौरान क्षेत्र में हूटर भी बजा। राजनीतिक रंग में रंगी गाड़ी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। यातायात पुलिस ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए गाड़ी का 28,000 रुपए का चालान कर दिया।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216
























