
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से मुरादाबाद के बीच, बाबूगढ़ के पास शनिवार की दोपहर एक शरारती तत्व ने जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन की कोच पर पत्थर फेंका। कोच में सवार एक यात्री घायल हो गया। मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आनंद विहार टर्मिनल से दानापुर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस का हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं है। ट्रेन दोपहर करीब 3:30 बजे बाबूगढ़ के पास पहुंची। तभी किसी शरारती तत्व ने साधारण कोच पर पत्थर मारा जिसमे एक यात्री घायल हो गया। घायल यात्री कुलदीप पांडे निवासी सुल्तानपुर का मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर उपचार कराया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























