हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मौहल्ला गिरधारी नगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक सांप को देख स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। आनन-फानन में सभी ने सांप को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ नहीं आया जिसके बाद मौके पर मैजूद सफाईकर्मियों ने सांप को पकड़ने का असफल प्रयास किया।
बता दें कि मामला शनिवार का है जब हापुड़ के मौहल्ला गिरधारी नगर में स्थानीय लोगों ने निवासी बुद्ध प्रकाश के घर के सामने एक सांप को देखा जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान लोगों ने सांप को पकड़ने की काफी मशक्कत की लेकिन वह हाथ नहीं आया। सांप लोगों के साथ लुका-छिपी का खेल खेलने लगा। वहीं नगर पालिका परिषद हापुड़ के सफाईकर्मी साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने भी सांप को पकड़ने के काफी प्रयत्न किए लेकिन वह नाली में छिप गया। लोगों में डर बना हुआ है।
रविवार को नि:शुल्क कैम्प का आयोजन: 7817982711



























