हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में शनिवार की शाम को एक ऑल्टो कार और दो मवेशियों को ले जा रहे एक छोटे हाथी की भिड़ंत हो गई। इस दौरान छोटा हाथी पलट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार और छोटे हाथी में सवार लोगों को बाहर निकाला और छोटा हाथी सीधा कराया। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई।
बता दें मामला बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के उपैड़ा पुल के पास का है जहां गढ़ की ओर आ रही एक ऑल्टो कार और एक छोटा हाथी की भिड़ंत हो गई। इस दौरान वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मवेशी ले जा रहा छोटा हाथी पलट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद छोटा हाथी सीधा कराया। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों मवेशियों को चोटें आई। हालांकि कोई जानहानि नहीं हुई। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।





























