
मुकाबले में कक्षा छठी की छात्रा का हुआ चयन, दी बधाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):श्री परमानंद इंटर कॉलेज, कन्दौला, हापुड़ की कक्षा-6 की छात्रा मुक्ता पुत्री पंकज राणा का चयन होने पर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। गाज़ियाबाद में खो-खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा कराये गए ट्रॉयल में अलग-अलग ज़िले के खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया।
चयनित खिलाड़ी कुरुक्षेत्र, हरियाणा में आयोजित होने वाली 35वी सब-जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2025-26 में भाग लेंगे। प्रबन्धक निशान्त शर्मा, प्रिंसिपल सुदर्शन कुमार ने बधाई दी है। चयन समिति के कोर्डिनेटर्स डॉ. प्रवीण कुमार व भुपेंद्र सिंह द्वारा दी गई।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846























