
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड़ पर स्थित निज़ामपुर बाईपास निकट एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विकास दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा संगोष्ठी एवं नशा मुक्ति शपथ समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष सौरभ तोमर के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रतियोगिता में कक्षा 2 के रिद्धम ने पहला स्थान, कक्षा 8 की राधिका ने दूसरा स्थान, कक्षा 8 की यशी ने तीसरा स्थान, कक्षा 7 के अविरल ने चौथे स्थान तथा कक्षा 8 की प्रशंसा ने पांचवा स्थान प्राप्त किया।
भारतीय युवा कल्याण के जिला अध्यक्ष सौरभ तोमर ने अपने संबोधन में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें समाज को नशा मुक्त बनाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करना होगा।”
विद्यालय की डायरेक्टर जय श्री सिंह तोमर ने कहा, “बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उन्हें सामाजिक मूल्यों से जोड़ना ही शिक्षा का उद्देश्य है। नशा मुक्त भारत की यह पहल निश्चित ही समाज में नई ऊर्जा का संचार करेगी।” कार्यक्रम में विजेता छात्रों को सौरभ तोमर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मैडल प्रदान किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया एवं विद्यालय के पी टी ई शिक्षक सचिन रावत को उनके उत्कृष्ट योगदान और विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने कहा कि “इस तरह के कार्यक्रम न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं बल्कि समाज के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।”
समारोह के उपरांत सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को नशा मुक्त भारत के तहत नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























