
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रि का पर्व सोमवार से शुरू हो रहा है। ऐसे में आस्था का रंग सड़क पर दिखाई देने लगा है। जनपद बुलंदशहर के गांव बीबी नगर के रहने वाले श्रद्धालु दिल्ली के कालका में माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे जहां से वह अखंड ज्योत लेकर आए हैं। श्रद्धालुओं का जत्था रविवार की सुबह बाबूगढ़ छावनी पहुंचा जहां पुष्प वर्षा के साथ भक्तों का जोरदार स्वागत हुआ। बीबी नगर स्थित मंदिर में अखंड ज्योत स्थापित की जाएगी। उनकी यह धार्मिक यात्रा 21 सितंबर रविवार को पूरी हो जाएगी। भजन गाते, गीतों पर झूमते श्रद्धालु जब बाबूगढ़ पहुंचे तो इलाका भक्ति के रंग में रंग गया।
कमल डोसा: रात 12 बजे तक फ्री होम डिलीवरी, तीन डोसे के साथ एक मधुबन बड़ा फ्री: 7017570838

































